पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नें इस्लामी रिपब्लिक ईरान के साथ दोपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने और आपसी सम्बंधों को और मज़बूत बनाने की ज़रूर पर ज़ोर दिया है। इरना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ नें आज इस्लामाबाद में ईरान के गृहमंत्री अब्दुल रज़ा रहमानी फ़ज़ली के साथ बातचीत में कहा कि पाकिस्तान, इस्लामी रिपब्लिक ईरान के साथ बहुमुखी, विशेष रूप से राजनीतिक और आर्थिक एंव व्यापारिक क्षेत्रों में सम्बंधों को और मज़बूत करना चाहता है। ईरान के गृहमंत्री रहमानी फ़ज़ली नें भी इस मुलाक़ात में ईरान और पाकिस्तान की संयुक्त सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान, पाकिस्तान को अपना दोस्त देश समझता है। इस मुलाक़ात में सीमाई मामलों और ईरान एंव पाकिस्तान के बीच सुरक्षा सहयोग के बारे में भी विचार विमर्श किया गया।
8 मई 2014 - 15:36
समाचार कोड: 607300
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नें इस्लामी रिपब्लिक ईरान के साथ दोपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने और आपसी सम्बंधों को और मज़बूत बनाने की ज़रूर पर ज़ोर दिया है।